कैथल। नेहरू गार्डन कॉलोनी में चोर एक मकान से नकदी, गहने व घडिय़ां चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कॉलोनी निवासी अजय गोगिया ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 12 से 20 अक्तूबर के बीच अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के गहने, चार स्मार्टवॉच व 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद