कैथल। भागल गांव में चोर एक मकान से नकदी, गहने और बर्तन चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी धर्मपाल ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह अपना नया मकान बना रहा है। ऐसे में उसने घर का सामान एक पड़ौसी के खाली मकान में रखा हुआ है। 15 नवंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी वहां से सोना-चांदी के गहने, बर्तन व रुपये चोरी कर ले गए। उसे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद