कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर दो मकानों से नकदी, गहने और मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बीपीआर कॉलोनी ढांड निवासी दुर्गादत्त ने शिकायत में बताया कि एक अगस्त को परिवार समेत वह बाहर गया हुआ था। दोपहर के समय अज्ञात आरोपी दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर से 25 हजार रुपये, सोना-चांदी के गहने और एक मोबाइल चोरी कर लिया। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में अर्जुन नगर कैथल निवासी रामकिशन ने शहर थाना में शिकायत दी कि 28 जुलाई को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने वहां से 20 हजार रुपये नकदी व छह तोले चांदी की पाजेब चोरी कर ली। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद