कैथल। सीवन गेट स्थित एक मकान से चोर नकदी, गहने और कैमरा चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीडि़त अतुल वत्स ने शहर थाना में शिकायत दी कि 12 फरवरी को सुबह करीब पौने चार बजे अज्ञात आरोपी उनके घर से 20 हजार रुपये, गहने और एक कैमरा चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद