कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक दुकान से नकदी व कपड़े और मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव किठाना निवासी सुखविंद्र ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 12 अक्तूबर को दिन के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। उसे एक लाख 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि 11 अक्तूबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी कपड़े की दुकान का ताला तोडक़र लोअर, टीशर्ट व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद