कैथल। मन्नत पैलेस के पीछे वाली गली में चोर एक मकान से नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खुशहाल माजरी निवासी बिंदू ने शहर थाना में शिकायत दी कि इस समय वह अपने परिवार के साथ मन्नत पैलेस के पीछे वाली गली कैथल में रहती है। 10 दिसंबर को वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उनके घर से सोना-चांदी के गहने और हजारों रुपये चोर चुराकर ले गए। उसे एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद