कैथल। सीवन में अज्ञात आरोपी एक मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी अमित ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 मई को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के गहने और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उसे एक लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद