फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ताला तोड़कर नकदी, इनवर्टर बैटरी चोरी

Fri, 08 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव सीवन में एक से चोर सामान चुरा कर ले गए। सीवन पुलिस को सीवन निवासी चरण कौर ने शिकायत दी है। इसमें बताया कि उनका मकान सोसायटी बैंक के पीछे वाली गली में स्थित है। करीब 20 दिनों से वह अपने बेटे गुरमीत के घर रह रही थीं। इस वजह से उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। दो दिन पहले किसी चोर ने घर में घुसकर बाहर बेड़े में लगी पानी की टोटियां उखाड़कर चोरी कर ली थीं। इसके बाद 5 मई 2026 की रात को चोर दोबारा मकान में घुस आए और घर का ताला तोड़कर अंदर रखी इनवर्टर बैटरी, करीब 15 हजार रुपये, घर की टोटियां, पीतल के बर्तन तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस से प्राथमिकी दर्ज की है। संवादप्लाट से सामान चोरी करने वाले दो काबू
विज्ञापन

कैथल। थाना पूंडरी क्षेत्र में एक प्लाट से सामान चोरी करने वाले आरोपी फतेहपुर निवासी अमन और सोनू को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि फतेहपुर निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति उसके प्लाट से दो सरसों के कट्टे, पानी की मोटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पानी की मोटर व अन्य सामान बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
16 कट्टे गेहूं चोरी करने में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। आढ़त की दुकान से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने वार्ड नंबर-3 चीका निवासी दर्शन को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव थेह मुकेरिया निवासी गुरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 अप्रैल की सुबह उसकी गांव कांगथली स्थित आढ़त की दुकान से 16 कट्टे गेहूं चोरी मिले। थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 कट्टे गेहूं और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

दो बाइक चोरों को पुलिस ने पकड़ा
कैथल। पुलिस ने बाइक चोरी करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि कलायत क्षेत्र से गांव लोन निवासी अनीष उर्फ आशु और गांव धरौदी निवासी सागर को काबू किया। गांव शिमला निवासी राजिंदर ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी खेत में खड़ी बाइक 30 अप्रैल को चोरी हो गई थी। थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों से चोरीशुदा बाइक और वारदात में प्रयुक्त दूसरी बाइक बरामद हुई। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें