फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर का ताला तोड़कर नकदी व पीतल-तांबे के बर्तन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की महाबीर राइस कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर नकदी और पीतल-तांबे के बर्तन चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महाबीर राइस कॉलोनी, जींद रोड निवासी राजकुमार ने बताया कि 3 जुलाई 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान रात करीब 11:30 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और घर से पांच पीतल की परातें, कांसे के दो बर्तन, छोटे-बड़े दो कड़ाह, पीतल की अन्य वस्तुएं, घर की टोंटियां, तांबे के दो लोटे और पूजा घर में रखे एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने स्तर पर चोरों की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें