पुलिस ने जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जड़ौला निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि उसे पाला राम उर्फ महीपाल, जसविंद्र सिंह ने जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।