कैथल। एक महिला ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि 31 अगस्त को आरोपी लखविंद्र, बजिंद्र, मेहर सिंह, मुख्तयार सिंह ने उसकी नाबालिग बेटी के छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। मामले के जांच अधिकारी एसआई धनपति ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।