कैथल। महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पूंडरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 28 अक्तूबर को आरोपी राजू व राजेश दोनों भाई उसके घर में रात को 10 बजे घुस गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे गए। दो अक्तूबर को आरोपियों ने उसके साथ घर पर आकर मारपीट की। घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद