फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में दो पर केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल के रहने वाले दो युवकों ने साजिश रचकर पानीपत की 27 वर्षीय विवाहिता को कैथल बुला लिया। इसके बाद में दोनों ने मिलकर उससे दुराचार किया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कैथल निवासी टिंकू नाम के युवक से जान-पहचान थी। 29 मार्च को आरोपी टिंकू ने उसे कैथल बुला लिया। वह रात करीब 10 बजे उसे चंदाना गेट के नजदीक एक मकान में ले गया। यहां पर टिंकू ने महावीर जांगड़ा के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन दोनों आरोपी उसे शहर में छोड़कर चले गए। जांच अधिकारी मंजीत कौर ने बताया कि इस संबंध में विवाहिता ने पानीपत थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहां से जीरो एफआईआर महिला थाना कैथल में पहुंची है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें