फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कस्बा राजौंद के पास कार पलटने से एक युवक की मौत व चार युवकों के घायल होने के मामले में पुलिस ने एक अन्य कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद सड़क पर अचानक किसी पशु आने के चलते यह हादसा हो गया। इसमें जाखौली निवासी 25 वर्षीय युवक अभिषेक की मौत हो गई थी। गाड़ी में सवार आशु, विक्रम, सुखदेव और प्रवीण कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गाड़ी में सवार सभी लोग जाखौली से राजौंद की तरफ जा रहे थे।

पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद सड़क पर अचानक किसी पशु आने के चलते यह हादसा हो गया। राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को उठवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के अंदर पानी घुसने से अभिषेक की मृत्यु हो गई और वे चारों घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें