फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व पार्षद सहित चार पर मामला दर्ज

Tue, 10 Oct 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के साथ लगते एक गांव में तीन आरोपियों ने एक युवती के घर से दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वह चोरी को लेकर उनसे बात करने गई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व जातिसूचक शब्द कहे। पीड़िता ने युवकों पर उसका पीछा करने और अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि 12 सितंबर को आरोपी पूर्व पार्षद आनंद, गोलू, विकास व राजबाला ने उनके घर से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। जब उसे आरोपियों के बारे में पता चला और उनसे बात करने गई तो उन्होंने उसके साथ झगड़ा करते हुए जातिसूचक शब्द कहे व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी लड़के उसका गली में भी पीछा करते हुए छेड़खानी करते थे। जांच अधिकारी बीर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें