कैथल। मारपीट व धमकी के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव गढ़ी निवासी विकास ने सदर थाना में शिकायत दी कि छह अक्तूबर को रात करीब आठ बजे आरोपी सीयाराम, रामेश्वर, काला, राममेहर, कृष्ण, अशोक, सिटी व अन्य ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों को गंडासी व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव कलासर में ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। गांव निवासी श्रवण कुमार ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि छह अक्तूबर को वह अपने चचेरे भाई हरदीप के साथ बाइक पर गांव के मुख्य मार्ग पर जा रहा था। वहां ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद