फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जान से मारने की धमकी पर केस

Sat, 14 Sep 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के एक निजी स्कूल में एक आरोपी ने प्रिंसिपल व अध्यापक को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्कूल की प्रिंसिपल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उनके स्कूल में साल 2019-20 में गांव किठाना निवासी गुरदयाल सिंह पीटीआई अध्यापक था। ड्यूटी में कोताही बरतने पर उन्होंने उसे चेताया था। इसके बाद गुरदयाल बिना अनुमति के स्कूल से चला गया था। 12 सितंबर को करीब तीन बजे आरोपी गुरदयाल शराब पीकर कार में स्कूल में आया। आरोपी ने उसे व हिंदी अध्यापक को अपशब्द कहे व जान की धमकी दी। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें