फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपहरण कर रुपये चोरी करने के मामले में आरोपियों पर केस

Mon, 28 Aug 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक का अपहरण कर रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सजूमा रोड कैथल निवासी प्रवीन ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 24 अगस्त को शाम करीब चार बजे आरोपी दीपू, विक्की, विकास, काली, प्रदीप व करनैल उसे से कार में बैठाकर अपहरण कर प्योदा गांव के पास ले गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके मोबाइल से अपने मोबाइल में 61 हजार 300 रुपये ट्रांसफर कर लिए। साथ ही उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें