फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध तरीके से डीजल बेचने पर केस

Wed, 10 Jul 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अवैध तरीके से डीजल बेचने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दाऊ फार्म कैथल निवासी शीशपाल दाऊ ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि दो जुलाई को दोपहर के समय उसने एक अवैध डीजल टैंकर पकड़ा, जिस पर कोई वाहन नंबर नहीं लिखा था। यह अवैध तरीके से रोड पर डीजल बेच रहा था। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल की और सिविल लाइन थाना कैथल में प्रशासन को सौंप दी। शिकायतकर्ता ने अवैध तरीके से तेल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें