फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका में रह रहे लोगों पर केस, गृहमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। मटकालियां गांव में एक परिवार का जमीनी विवाद पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने बिना किसी जांच के संगीन धाराओं के तहत अमेरिका में बैठे चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 11 माह बाद अब यह मामला पुलिस के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। मामले में अमेरिका से लौटे एक सदस्य ने गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में शनिवार को पहुंचे बलदेव सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक मामला था और जमीनी विवाद से जुड़ा है। छह अगस्त 2022 को मटकालियां गांव के ही दर्शन ने पुलिस के पास एक मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया गया कि दो बाइक पर चार लोग आए और उनके घर पर फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिका में बैठे उनके नजदीकियों ने ही कुछ लोगों को हायर कर उन्हें जान से मारने की साजिश रची। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अमेरिका में रह रहे चार लोगों तरलोक सिंह, सुखराज सिंह, नवजोत सिंह और मनदीप उर्फ मन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस संबंध में अमेरिका से अपने गांव आए बलदेव सिंह ने प्रेस वार्ता की और सारे मामले को फर्जी बताया। उसने कहा कि वे लोग तो अमेरिका में सेटल हैं, ऐसे में अपने ही परिजनों की जमीन क्यों हड़पेंगे? बलदेव सिंह ने विज के दरबार में कहा कि उनके परिजनों के ऊपर पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया है ताकि वे अपनी गिरफ्तारी के डर से भारत न आ सकें।

इस संबंध में एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के विदेश में होने के चलते जांच में दिक्कतें आ रही हैं। जांच को जल्द ही पूरा करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें