कैथल। एक व्यक्ति को घर से बाहर ले जाकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव भूंसला निवासी मनजीत कौर ने चीका थाना में शिकायत दी कि 29 नवंबर को उसके पिता धर्म सिंह को उनके ही गांव का मिट्ठू अपने साथ ले गया था। 30 नवंबर को उनके पास पीएचसी भागल से फोन आया कि उसका पिता अस्पताल में दाखिल है। इस सूचना पर वे भागल गए, जहां पर उसके पिता को गुहला अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के बाद उनको घर ले गए। चोटें ज्यादा होने के कारण दो दिसंबर को उसके पिता को फिर से कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। वे बोल नहीं पा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि मिठू ने उसके पिता को कहीं पर ले जाकर चोटें मारी हैं। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद