फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट व धमकी के आरोप में केस

Wed, 11 Sep 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में चंदाना रोड पर सात आरोपियों ने एक ट्रक चालक से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सारन निवासी सुभाषचंद ने शहर थाना में शिकायत दी कि आठ सितंबर को शाम के समय वह अपने ट्रक में चंदाना रोड कैथल पर आया हुआ था। वहां पर आरोपी रोहित, साजन, विशाल, दीपक व तीन अन्य लडक़ों ने उसे लोहे के कुंडे व थप्पड़-मुक्कों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें