फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 15 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कैथल। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के 10 ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि मई 2022 में उसकी शादी महेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जांच अधिकारी मनिता ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूसरे मामले में जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी जून 2021 में अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जबरन दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। जांच अधिकारी बबिता ने बताया कि पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन





मारपीट व धमकी के तीन मामलों में 12 पर केस

कैथल। मारपीट व धमकी के तीन मामलों में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में राजौंद निवासी प्रिंस ने पुलिस को शिकायत दी कि एक जुलाई को शाम के समय आरोपी कुशलपाल, शिवम, नितिन, कंवरपाल, बिंद्र, चिल्लू, वंश, शिली व कार्तिक ने उस पर डंडे, लाठी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव सांघण निवासी गुरदीप सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी कि पांच जुलाई को आरोपी अजय व गोलू ने उसका रास्ता रोककर सुए से हमला करते हुए उसे चोटें मारी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

तीसरे मामले में गांव ककहेड़ी निवासी रविंद्र सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 24 जून को शाम करीब पांच बजे आरोपी सलिंद्र ने खेत की जमीन के विवाद को लेकर उससे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




ट्रैक्टर से बैटरी चोरी

कैथल। ईंट-भट्ठे पर खड़े उसके ट्रैक्टर से चोर बैटरी ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कैथल निवासी सुभाषचंद ने सदर थाना में शिकायत दी कि चार-पांच जुलाई को रात के समय अज्ञात आरोपियों ने सिरटा स्थित एक ईंट भट्ठे पर खड़े उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली। जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





लड़की के अपहरण की आशंका, केस

कैथल। जिले के एक गांव से 18 वर्षीय लड़की बिना बताए घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि तीन जुलाई को उसके साले की 18 वर्षीय लड़की बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने उसके अपहरण की आशंका जताई है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें