कैथल। सिविल लाइन कैथल पुलिस ने लोन ली गई प्रॉपर्टी की जमीन को बेचने के आरोप में दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में आईसीआईसीआई बैंक कैथल के प्रबंधक दीक्षित कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुरमीत सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर ने 29 नवंबर 2021 को बैंक में अपनी जमीन रखते हुए उस पर लोन लिया था। आरोप है कि आरोपियों ने बिना बैंक को सूचित किए उक्त जमीन को बेच दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद