फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लिया लोन, दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पूंडरी के प्रबंधक कुमार मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव हाबड़ी निवासी गुरबाज सिंह और उसकी पत्नी राजबीर कौर ने 28 जनवरी 2016 को बैंक से जमीन पर लोन लेने के लिए आवेदन किया। बैंक ने लोन स्वीकार कर लिया। बाद में जांच पड़ताल के दौरान बैंक को पता लगा कि इन लोगों ने पहले से भी उस जमीन पर लोन लिया हुआ था। बाद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ग्रामीण बैंक से भी लोन ले लिया। ऐसे करके इन लोगों ने बैंक से नौ लाख 32 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई विजेंद्र को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें