कैथल। सीवन थाना पुलिस ने एक किशोरी को छुपाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। कस्बा सीवन निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 26 जून को ममता देवी नामक महिला उसकी 17 वर्षीय बेटी को कहीं छुपा ले गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, शहर के एक कॉलेज में पढ़ने गई युवती लापता हो गई। कैथल की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 25 जून को उनकी बेटी पढ़ाई के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद