कैथल। चीका थाना की पुलिस ने तालाब से पेड़ काटने के रूप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुहला सुमित ने चीका थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हरिगढ़ के नछतर सिंह और सुखविंदर सिंह नाम के दो भाइयों ने तालाब के किनारे खड़े 20 सफेदे के पेड़ को बिना अनुमति के गैर कानूनी तरीके से काट दिया। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद