फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लूट की दी फर्जी सूचना युवक पर दर्ज केस

Sun, 28 Sep 2025 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल पुलिस ने 12 घंटे में कथित लूट की घटना का सच उजागर कर दिया। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता ने खुद झूठी कहानी गढ़ी थी। अब उसके खिलाफ पुलिस को गुमराह करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 सितंबर को रात 7:27 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि भुना-चीका रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गुरप्रीत सिंह के सिर पर रॉड मारकर उसके बैग में रखे दो लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए, गवाहों से पूछताछ की और संदिग्धों की पड़ताल की।
विज्ञापन


गहन जांच में यह सामने आया कि गुरप्रीत सिंह, जो सुनार का कार्य करते हैं, को व्यापार में भारी घाटा हुआ था। घाटे की भरपाई और परिजनों से आर्थिक मदद पाने के लिए उन्होंने झूठी लूट की कहानी गढ़ी। गुरप्रीत ने स्वीकार किया कि उनके साथ कोई लूट या मारपीट नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले ने जिले में लोगों के बीच सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में झूठी शिकायतें न केवल पुलिस संसाधनों को प्रभावित करती हैं, बल्कि वास्तविक आपराधिक मामलों की जांच में भी बाधा डालती हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घटना की सूचना देते समय सच्चाई और प्रमाण का ध्यान रखें, ताकि कानूनी प्रक्रिया सही ढंग से और समय पर अमल में लाई जा सके। अपराधियों पर नकेल के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें