फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानदार के जान देने के मामले में दो पर केस

Sat, 05 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमरगढ़ गामड़ी निवासी 40 वर्षीय दुकानदार मुकेश सैनी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।  मृतक के पिता ने दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में गली नंबर पांच, अमरगढ़ गामड़ी निवासी जिले सिंह ने बताया कि उसका बेटा मुकेश सैनी लंबे समय से मानसिक तनाव में था। रुपयों के लेन-देन को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन


मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार राजकुमार सैनी और विजय सैनी को बताया। यह वीडियो उसने सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया था।

सिविल लाइन थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह है मामला : तीन जुलाई को मुकेश सैनी ने एक मिनट का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला। इसके बाद वह घर पहुंचा और जहर खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वह कुछ समय पहले ट्रक चालक था, लेकिन बाद में पंक्चर की दुकान शुरू कर ली थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्राथमिक जांच में रुपयों के लेन-देन का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें