नाबालिग से शादी करने के आरोप में दूल्हा, उसके पिता व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शुगर मिल कॉलोनी में नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक शादी हो चुकी थी। पहले टीम की तरफ से लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में लड़की की उम्र 14 साल मिली। लड़का बालिग था। नाबालिग से शादी करने वाले दूल्हे टिंकू, उसके पिता छोटे लाल व अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज को सौंप दी है। बाल विवाह निषेध अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।