फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर की सील तोड़ने पर पति-पत्नी पर केस

Sun, 16 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। होम लोन की अदायगी न करने पर बैंक द्वारा सील किए गए घर की मुहर तोड़ने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पटियाला निवासी बैंक अधिकारी मोहनदीप की शिकायत पर जनकपुरी कॉलोनी निवासी पूजा और पति अमीन के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, दंपती ने बैंक से होम लोन लिया था, लेकिन समय पर राशि जमा न करने पर बैंक ने 11 नवंबर को तहसीलदार की मौजूदगी में घर पर कब्जा लेते हुए सील लगा दी थी। आरोप है कि उसी शाम अधिकारियों और पुलिस टीम के रवाना होते ही दंपती ने बैंक की लगाई सील तोड़ दी। शिकायत में यह भी दर्ज है कि दोनों ने घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की, उसे धमकाकर वहां से भगा दिया और जबरन घर पर दोबारा कब्जा कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें