फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिश्वत मांगने के आरोप में एएसआई पर मामला दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल ने एएसआई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। एएसआई पर दुष्कर्म केस से आरोपी के परिजनों को बाहर निकालने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने मामला दर्ज करने के बाद पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह बच निकला था।

अब एसीबी ने मोबाइल में हुई रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज किया है। एसीबी ने मोबाइल में हुई रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी एएसआई जगभान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


कैथल निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ एक महिला ने थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। शिकायत में उसके साथ उसकी मां, बहन व जीजा को भी आरोपी बनाया गया था। जांच थाना सिविल लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक जगभान कर रहे थे। प्रदीप कुमार के अनुसार, एएसआई जगभान ने परिवार के सदस्यों के नाम एफआईआर से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

आरोप है कि 50 हजार रुपये मांगे गए और 40 हजार में बात तय हो गई थी। उसने एएसआई से हुई बात को फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में एसीबी ने जगभान को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया, लेकिन जानकारी लीक होने से वह बच गया। एसीबी एक सप्ताह से जांच कर रही थी।

अब अंबाला स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में आरोी एएसआई जगभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे जांच शुरू कर दी गई है। रिश्वत मांगने की रिकॉर्ड बातचीत को एसीबी ने मुख्य सबूत के रूप में लिया है। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एएसआई जगभान के खिलाफ दो मामले चल रहे हैं। एक मामले में वह पहले ही सस्पेंड है। जांच अधिकारी एसीबी कैथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि हम सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। रिकॉर्डिंग की पुष्टि के बाद ही मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें