फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर केस

Wed, 25 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के एक गांव में एक युवक पर उसकी 19 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 जून को वह घर के ऊपरी मंजिल पर अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरों में मौजूद थे। इसी दौरान उसके ताऊ का लड़का कमरे में आया और सहानुभूति जताने के बहाने कथित रूप से उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उसके पिता का हाल ही में निधन हुआ था, जिस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में थी। इस परिस्थिति का फायदा उठाकर चचेरे भाई ने कथित रूप से जबरन गलत हरकत की।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें