फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक पर युवती को भगा ले जाने का केस

Mon, 30 Jun 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 28 जून को देवेंद्र उर्फ देव, जो ईंट भट्ठे पर काम करता है, उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। उधर, एक अन्य मामले में कलायत थाना पुलिस ने किशोरी के घर से लापता होने की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 जून को उसकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, थाना शहर कैथल पुलिस ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि अंकित नामक युवक 26 जून को उसकी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें