फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के चार मामलों में 13 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव फतेहपुर निवासी विनोद बंसल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि चार जून को भगवान दास बंसल, कृतिज्ञा बंसल, मनोज, रोहित, बलराज, कार्तिक बंसल व साहिल भारद्वाज ने उसे डंडे, लाठियों और मुक्कों से पीटा। इससे पहले भी मनोज, बलराज व साहिल ने उसके साथ मारपीट की थी।
दूसरे मामले में गांव जाखौली निवासी रामफल ने तितरम थाना में शिकायत दी कि पांच जून को शाम के समय आरोपी आजाद, प्रदीप व आशीष ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।तीसरे मामले में शुगर मिल कॉलोनी निवासी सुबे राम ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि तीन जून को आरोपी मेघराज ने उसे डंडे से चोटें मारी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

चौथे मामले में गांव रावणहेड़ा निवासी विजय ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 14 मई को आरोपी धर्मेंद्र, जितेंद्र व अन्य लोगों ने उसके साथ हाथापाई व मारपीट की। साथ ही उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। चारों मामलों पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज लिया है।


खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी

कैथल। गांव संगरोली निवासी एक किसान के खेत से चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिजली निगम की एसडीओ सपना रानी ने ढांड पुलिस को शिकायत दी कि 25-26 मई की रात को अज्ञात आरोपियों ने गांव संगरोली निवासी किसान इंद्र सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। सामान की कीमत 22 हजार रुपये है। एएसआई जोगिंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन



विवाहिता लापता, केस दर्ज

कैथल। जिले के एक गांव से एक विवाहिता लापता हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि तीन जून को उसकी 26 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई, जो अभी तक वापस नहीं लौटी है। एचसी बलजोर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें