फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक की मौत में ट्रक चालक पर केस

Sun, 12 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विश्वकर्मा चौक के पास सड़क दुर्घटना में हुई 35 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर कैथल निवासी कृपाल सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी कि करीब दो साल से उसकी बहन खुराना रोड पर रह रही है। साथ में उसका लड़का जगदीश राम भी रहता था। 10 मई को वह अपनी बहन से मिलने के लिए खुराना रोड पर गया था। उसके बाद शाम को वह और उसका भांजा जगदीश कुमार पैदल घूमने के लिए सेक्टर-21 की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे शाम सात बजे सेक्टर 21 के कट के पास पहुंचे तो पीछे से ट्रक चालक भांजे जगदीश कुमार को टक्कर मारकर कुचलता हुआ निकल गया।
इससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें