कैथल। थाना सदर कैथल पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में पूर्व सरपंच रामचंद्र सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव जसवंती निवासी गुरु चरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जुलाई की शाम जब वह जसवंती रोड होते हुए अपने गांव जा रहा था, तो रास्ते में रामचंद्र, जगमाल सिंह और जगपाल ने उसका रास्ता रोककर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद