कैथल। शादी का झांसा देकर युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 28 मई को सुबह के समय आरोपी मलकीत व बिंद्र उसकी 24 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गए। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सीवन के एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि 28 मई को सुबह के समय आरोपी सुनील उसकी 18 वर्षीय बेटी व 35 वर्षीय भाभी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद