कैथल। चंदाना गेट के पास तीन आरोपियों ने एक युवक पर थप्पड़-मुक्कों व चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चंदाना गेट कैथल निवासी जतिन ने शहर थाना में शिकायत दी कि तीन सितंबर को दोपहर के समय आरोपी हर्ष, गौरव व देव ने उसका रास्ता रोककर उस पर थप्पड़-मुक्कों व चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद