कैथल। मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नंदसिंहवाला निवासी कुलदीप ने सदर थाना में शिकायत दी कि 26 नवंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे वह बुढ़ा खेड़ा की ओर जा रहा था। वहां पर अज्ञात आरोपियों ने उसे डंडे, लाठी व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बालू निवासी सन्नी ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 25 नवंबर को शाम के समय आरोपी सुरेश व मनेजर ने उसके भाई व पिता को डंडे, लाठियों व गंडासी से हमला कर चोटें मारी। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादअफीम सहित आरोपी को पकड़ा
कैथल। पुलिस ने गांव बाउपुर से एक आरोपी को 59 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया। सूचना पर बाउपुर निवासी बलकार सिंह को मकान पर दबिश देकर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 59 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद