फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के दो मामलों में सात पर केस

Sat, 26 Oct 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव अमुपुर निवासी रवि कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 23 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे वह पूंडरी आया हुआ था। वहां आईटीआई के पास आरोपी हार्दिक, विक्रम, शिवा व आयुष ने उसे डंडे, लाठी व पंच से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव कसान निवासी बलकार सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 23 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे आरोपी जयनारायण, सुरेंद्र व रमन ने उससे व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट कर चोटिल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें