कैथल। जिले में अलग-अलग जगहों पर मारपीट के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पूंडरी में युवक पर छह से सात लोगों ने डंडों से हमला कर उसे घायल किया। थाने में दी गई शिकायत में पूंडरी निवासी नरेंद्र ने बताया कि एक जुलाई को रविंद्र, बिंदर, कर्ण, अमित और विशाल ने उस पर लाठी और डंडों से हमला किया था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शहर थाने में दी गई शिकायत में अमरगढ़ ग्रामड़ी के निवासी कैथल के पत्रकार रमेश तंवर ने बताया कि 10 जुलाई को जब वह माता बड़ी देवी मंदिर के निकट से गुजर रहा था तो दो अज्ञात युवाओं ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने जांच कर रही है। संवाद