फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के आरोप में सात के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने पंजाब निवासी सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। सीवन थाना के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 27 मार्च 2022 को करण के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपियों ने भैंस और आभूषण लेने के नाम पर उससे करीब एक लाख रुपये ले लिए। शादी में उन्होंने बुलेट दी थी, लेकिन उसके बाद आरोपी गाड़ी की डिमांड करने लगे थे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि गाड़ी के साथ एक एकड़ जमीन और एसी मांगने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उस पर तेल डालकर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया था। उसे कहा कि अगर मांग पूरी नहीं की तो घर से निकाल देंगे। उसका ससुर उसके साथ अभद्रता करता था। जेठ और जेठानी मारपीट करते थे। जांच अधिकारी एएसआई शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के चिचड़थे निवासी पति करण, ससुर बग्गा राम, सास तोषी देवी, दादा ससुर कश्मीर सिंह, जेठ जगतार, जेठानी कृष्णा व ननद किरण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें