कैथल। मारपीट व धमकी के दो मामलों में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव रोहिडा निवासी तनिष ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 16 अक्तूबर को दोपहर के समय वह गांव कौल गया हुआ था। वहां पर आरोपी सुखदेव, चेतन व कार्तिक ने उसे रास्ता रोककर डंडे व गंडासियों से हमला कर चोटिल कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव जाखौली निवासी राजबीर ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 17 अक्तूबर को रात करीब 11 बजे आरोपी संदीप, अभिषेक, अजय, सलीम, वकील व विक्रम ने उसे डंडे, लाठी व थप्पड़-मुक्कों से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद