कैथल। किशोरियों को शादी का झांसा दे बहला-फुसलाकर ले जाने के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि एक मई को आरोपी आशीष उसकी 15 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में शहर के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 30 अप्रैल को आरोपी राहुल उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।