कैथल। युवती से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी करीब 22 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 जून को शाम करीब पांच बजे वह अपने किसी काम से चीका गई हुई थी। वहां गुहला रोड पर अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। जांच अधिकारी अमरजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव खेड़ी सिकंदर निवासी भीम सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 25 जून को शाम के समय आरोपी मलखान, सुरेश व अमित ने उसे डंडे व लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी अयूब खान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद