फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छेड़खानी व मारपीट में पांच लोगों पर केस

Tue, 31 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला से छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पास के एक गांव में उसकी कपड़े की दुकान है। उसी के सामने ही एक हेयर सैलून है। महिला ने बताया कि गत 28 दिसंबर को वह अपनी दुकान में बैठी थी। तभी गांव के ही आरोपी कर्मजीत, कर्मपाल व नरेश दो अन्य युवकों के साथ सैलून में बाल कटवाने के लिए आए थे। इस दौरान आरोपी कर्मजीत उसकी तरफ देखकर इशारे करने लगा। जब विरोध किया तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर उससे मारपीट और छेड़खानी की। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें