कैथल। सीवन थाना की पुलिस ने एक युवती के अपहरण के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीवन थाना के अधीन आने वाले गांव के एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 दिसंबर को जसविंद्र सिंह, दर्शन, गुरजीत, पम्मी देवी और पूनम देवी ने मिलकर उसकी 19 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
झांसा देकर किशोरी का किया अपहरण
कैथल। थाना शहर कैथल पुलिस ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कैथल की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर को लखन नामक युवक उसकी साढे 17 साल की बेटी को अपने साथ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना शहर पर प्रभारी इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद