कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव क्योडक़ निवासी अनुज ने सदर थाना में शिकायत दी कि 25 मई को सुबह के समय करीब नौ बजे आरोपी संजीव ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव टयोंठा निवासी सोनू ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 24 मई को सुबह के समय आरोपी संदीप, कंवरपाल, मित्रपाल, देवराज व तीन महिलाओं ने मिलकर उससे व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की। जांच अधिकारी अयूब खान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद