फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म के प्रयास में डॉक्टर पर केस

Wed, 04 Oct 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने पेट दर्द की दवाई लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चीका शहर की एक कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 जून को शाम के समय उसके पेट में अचानक दर्द हो गया। वह शहर के एक निजी अस्पताल संचालक डॉ. अमन सिंगला से दवाई लेने के लिए उसके अस्पताल में चली गई। वहां आरोपी डॉक्टर ने उसे दवाई देने के बहाने दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें